Bhartiya Jain Milan News
City ललितपुर
Title |
भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय संगठन का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न। 4 नयी शाखाओं को शपथ दिलायी गयी। |
---|---|
City | ललितपुर |
Date | 22 May 2016 |
News Details
भारतीय जैन मिलन, क्षेत्र संख्या - 13 का क्षेत्रीय अधिवेशन ललितपुर में सम्पन्न।
समारोह गौरव राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज, महामन्त्री (प्रशासन) वीर नरेश चन्द जैन, महामन्त्री (संगठन) वीर नरेन्द्र जैन राजकमल, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष वीर विजय जैन एवं IFS वीर वीरेन्द्र कुमार जैन- डिस्ट्रिक्ट फोरेस्ट ऑफिसर, कार्यकारी अध्यक्ष वीर विपिन जैन मेरठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर अक्षय जैन टंडेया, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर नरेन्द्र जैन सिंघई, क्षेत्रीय मंत्री वीर महेन्द्र जैन, क्षेत्रीय कार्य०अध्यक्ष वीर सुरेश बाबू जैन, जैन समाज के अध्यक्ष वीर अनिल जैन अंचल
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरा० आशा जैन धमासिया, वीर देवेन्द्र जैन पोतदार सहितअनेकों केन्द्रीय तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों की समारोह में गौरवमयी उपस्तिथि रही..!!!
समारोह का संचालन वीर प्रभात जैन, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री ने किया। स्वागताध्यक्ष एवं स्वागत समिति सदस्यों ने भारतीय जैन मिलन के उपस्तिथ सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं सुन्दर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया...!!!
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि न्यूज पेपर दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक लेख में भगवान महावीर को जैन धर्म का संस्थापक लिखा है। जबकि भगवान महावीर हमारे 24वें तीर्थंकर हैँ। हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की खुदाई में मानव सभ्यता के प्रथम प्रमाण मिलते हैँ। खुदाई में पायी गयी भगवान आदिनाथ की मूर्ति जिसके चरणों में बैल का निशान होना इस बात का प्रमाण है की जैन धर्म अनादि- अनन्त काल से विद्यमान है। जान-बूझ कर जैन धर्म के इतिहास को गलत प्रकाशित करने की हम भर्त्सना करते हैँ। आपने कहा कि भारतीय जैन मिलन ही एक मात्र ऐसी संस्था है जो सभी आमनाओं को एक साथ लेकर चलती है। हमने जिम्मेदारी ली है समाज को एक सूत्र में बाँधने की...!!!
भारतीय जैन मिलन, क्षेत्र संख्या- 13 के वीर, वीरांगनाओं से खचाखच भरा सभागार ने समारोह को भव्यता प्रदान की। भारतीय जैन मिलन की महत्वपूर्ण योजना, मासिक मिलन की घोषणा की गयी। ललितपुर में महीने के आखरी रविवार 26 जून को नया मंदिर जी में, आयोजक: जैन मिलन मुख्य शाखा ललितपुर। टीकमगढ़ में आखरी मंगलवार, 31 मई 2016 को बाजार के मन्दिर जी में आयोजक : जैन मिलन महिला टीकमगढ़।
क्षेत्र संख्या- 13 को दिल से बधाई...!!!
वीर नरेन्द्र जैन राजकमल, महामंत्री (संगठन)- भारतीय जैन मिलन