Bhartiya Jain Milan News

City बड़ौत

Title
जैन मिलन नगर ने मनाया भारतीय जैन मिलन का भव्य स्थापना दिवस समारोह एवं युवा जैन मिलन नगर का गठन।
City बड़ौत
Date 27 May 2016

News Details

 
 
 
"भव्य स्थापना दिवस समारोह" जैन मिलन नगर बड़ौत।  27 May 2016
 
   जैन मिलन नगर बड़ौत द्वारा आयोजित भारतीय जैन मिलन का स्थापना दिवस समारोह, शाखा का अधिष्ठापन समारोह एवं युवा जैन मिलन नगर बड़ौत का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आज 'ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल'  परिसर बड़ौत में सम्पन्न...!!! 
 
 समारोह पूर्व सांय 4.00 से 6.30 बजे तक शीर्ष केन्द्रीय पदाधिकारियों की बैठक भारतीय जैन मिलन के संरक्षक वीर श्योप्रसाद जैन के निवास पर आयोजित की गयी।
 
     समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज, महामंत्री (संगठन) वीर नरेन्द्र जैन राजकमल, विशिष्ठ संरक्षक वीर जयचन्द जैन मु०नगर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सुरेन्द्र जैन दिल्ली, प्रचार मंत्री वीर मनोज कुमार जैन मु०नगर, क्षेत्रीय कार्याध्यक्ष वीर मनोज जैन बड़ौत, चेयरमैन फ़ाउन्डेशन वीर जिनेन्द्र जैन दिल्ली, मंत्री फ़ाउन्डेशन वीर प्रमोद कुमार जैन मेरठ, का० चेयरमैन फा० वीर नरेश जैन सोनीपत, चेयरमैन हॉस्पिटल वीर विनोद जैन मेरठ, केन्द्रीय पदाधिकारी वीर रमेश चन्द जैन मेरठ, वीर प्रो० एम० एस० जैन बड़ौत, वीर वाई० के० जैन मुज़फ्फरनगर, वीर विनोद जैन/ वीरा० सरिता जैन सोनीपत, केन्द्रीय पदाधिकारी वीरां० सुमन जैन बड़ौत, केन्द्रीय संयोजिका कमलेश जैन बड़ौत, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अमोलक चन्द जैन दिल्ली, क्षेत्रीय मंत्री वीर मनोज कुमार जैन दिल्ली, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर नवीन जैन बड़ौत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर संजीव जैन बड़ौत सहित अनेकों केन्द्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की गौरवमयी उपस्तिथि रही।
 
   समारोह की अध्यक्षता वीर प्रशान्त जैन अध्यक्ष जैन मिलन नगर बड़ौत ने की एवं संचालन वीर वरदान जैन उपाध्यक्ष ने किया। वीर प्रवीण जैन इंजी० उपाध्यक्ष, वीर जैन कुमार जैन मंत्री जी ने संचालन में भरपूर सहयोग किया। भव्य समारोह का आतिथ्य वीर तरस चन्द जैन (सन्मति परिवार बड़ौत) क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने किया। मंच उद्घाटन (मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रोवेल स्कूल) श्री विश्वास चौधरी जी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन-कर्ता वीर ललित जैन (कलश कृषि उद्योग) एवं स्वागताध्यक्ष वीर विजय जैन (विजय रबड़ इंडस्ट्रीज) ने सभी अतिथियों को तिलक, पटका, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
 
   राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीर विपिन जैन मेरठ ने सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जैन मिलन की स्थापना के विषय में अवगत कराया। वीर जयचन्द जैन जी ने अपने सम्बोधन में इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की। वीर राजकमल जी ने अपने सम्बोधन में बड़ौत जैन मिलन परिवार से मिले अभूतपूर्व स्नेह, रितुराज जी एवं भारतीय जैन मिलन केन्द्र द्वारा मिले अपार समर्थन हेतु आभार व्यक्त किया।
 
   युवा जैन मिलन का गठन किया गया। जिसके संस्थापक अध्यक्ष युवावीर विभोर जैन भारती एवं मंत्री युवावीर अभिषेक जैन सहित 11 सदस्यीय टीम को जैन मिलन नगर बड़ौत के साथ ही क्षेत्रीय मंत्री वीर अनिल कुमार जैन (बर्फखाने वाले) मेरठ ने शपथ ग्रहण करायी।
 
   मुख्य संयोजक वीर राजेश जैन भारती (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), कोषाध्यक्ष फ़ाउन्डेशन वीर आशीष जैन C.A., वीर मुकेश जैन (जैन टेन्ट हॉउस), वीर संजय जैन (बामनोली वाले), वीर सुनील कुमार जैन सिगनेट वाले, वीर अनुज जैन कश्मीरी, वीर अंकुर जैन, वीर वैभव जैन, वीर राजेन्द्र जैन, वीर वीरेन्द्र जैन पिंटी जी को शानदार कार्यक्रम के बेहतरीन मैनेजमेंट हेतु बहुत बहुत बधाई। बहुत से अन्य सदस्यों की अपार मेहनत भी इस कार्यक्रम से जुड़ी हैँ।
 
  समारोह का प्रारम्भ भगवान महावीर प्रार्थना से किया गया। वीर अनुज कुमार जैन (अध्यक्ष जैन मिलन पुष्प) द्वारा शाकाहार पर हृदय स्पर्शी प्रस्तुति एवं मशहूर कवि हिमांशु 'अलंकार' द्वारा संस्कार भजन प्रस्तुति ने सारे सदन का मन मोह लिया। आप दोनों को मंच से सम्मानित किया गया।
 
   राष्ट्रीय अध्यक्ष रितुराज जी ने नगर बड़ौत द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह का भव्य मंच एवं अतिथि सम्मान, लज़ीज भोजन, बारीकी से किया गया होमवर्क एवं कार्यकर्ताओं के जोश व जूनून की भरपूर सराहना की। आपने वीर तरस चन्द जैन जी के शानदार आतिथ्य की सराहना करते हुए इन्हें शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। आपने भारतीय जैन मिलन के प्रति वीर नरेन्द्र जैन राजकमल के समर्पण की, संगठन शक्ति की, भारतीय जैन मिलन को हाईटेक करने की भरपूर सराहना की...!!!
 
   जैन मिलन नगर बड़ौत की ओर से 10 फ़ाउन्डेशन ट्रस्टियों की घोषणा की गयी। चेयरमैन फ़ाउन्डेशन द्वारा अपनी ओर से सभी को 10 ग्राम का चाँदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया, तथा 5 ट्रस्टी बनवाने पर वीर राजेश जैन भारती व वीर प्रशान्त जैन जी को 50 ग्राम चाँदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया...!!!
 
   समारोह में IAS मि० सचिन जैन को UPSC में इस बार 286 वाँ रैंक प्राप्त करने पर शॉल, पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनके माता- पिता को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में सभी अतिथियों को, जैन मन्दिर एवं स्थानक कमेटियों के अध्यक्ष/ मंत्रियो को, जैन मिलन परिवार बड़ौत की सभी शाखाओं के अध्यक्ष/ मंत्रियों को एवं जैन मिलन नगर बड़ौत के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एक सुन्दर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया...!!!

Sponsored see all

To know more about advertisement, please click on advertisement title, website link or thumbnail.

No advertisements....
see all
हम नहीं दिगम्बर, श्वेताम्बर, तेरहपंथी, स्थानकवासी, हम एक पंथ के अनुयायी, हम एक देव के विश्वासी।