Bhartiya Jain Milan Program
National Program
Program Name |
Nomination= 3 Yearly (2013-2016) Election of National Governing Board |
---|---|
Short Description | Venue: Jain Dharmshala, Railway Road, Meerut (U.P.) |
Venue Place | Meerut |
Venu Date | 24 February 2013 |
भारतीय जैन मिलन
के (2013-2016) त्रौवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की सूचना
भारतीय जैन मिलन के केन्द्रीय परिषद के सम्मानित सदस्यगणों
निवेदन है कि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज के प्रस्ताव दिनांक 6-1-2013 से प्रदत्त अधिकार द्वारा, मैं निम्न हस्ताक्षरकर्ता, चुनाव अधिकारी के रूप में भारतीय जैन मिलन के निम्न बारह पदाधिकारियों का चुनाव कराने के लिए निम्न चुनाव कार्यक्रम की सूचना घोषित करता हूं। मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जैन मिलन की गौरवमयी प्रतिष्ठा के अनुरूप चुनाव आप सभी के सहयोग से सुव्यवस्थित व शान्तिपूर्ण वातावरण में सौहार्द व बन्धुत्व की भावनाओं के साथ होगा।
नोट: कृपा विशेष ध्यान दें कि चुनाव से सम्बन्धित सभी कार्यवाही जैन धर्मशाला तीर्थकर महावीर मार्ग (रेलवे रोड) मेरठ शहर में होगी। आवश्यकता पड़ने पर चुनाव ऋषभांचल तीर्थ क्षेत्र, मोरटा (गाजियाबाद) में होगा। चुनाव निम्न पदों के लिए होगा।
पद
- अध्यक्ष
- कार्यकारी अध्यक्ष (दक्षिण क्षेत्र)
- कार्यकारी अध्यक्ष (उत्तर क्षेत्र)
- कार्यकारी अध्यक्ष (मध्य क्षेत्र)
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
- उपाध्यक्ष
- महामंत्री (प्रशासन)
- महामंत्री (संगठन)
- मंत्री
- प्रचार अध्यक्ष
- प्रचार मंत्री
- कोषाध्यक्ष
चुनाव कार्यक्रम
दिनांक: 10-2-2013 :: मतदाता सूची का प्रकाशन, सर्वसाधारण की जानकारी हेतु (स्थान जैन धर्मशाला, रेलवे रोड, मेरठ)।
नोट: Rs. 200/- देकर सूची प्राप्त की जा सकती है। (द्वारा मैनेजर)
दिनांक: 12-2-13 से 14-2-13 :: सांय 5 बजे तक (मतदाता सूची के सन्दर्भ में आपत्तियों की प्राप्ति)
स्थान: जैन धर्मशाला, तीर्थकर महावीर मार्ग, रेलवे रोड, मेरठ शहर। (द्वारा मैनेजर)
नोट: आपत्तियों की 2 प्रतियां होनी आवश्यक हैं, जिसमें से एक प्रति मैनेजर धर्मशाला को दूसरी प्रति पर प्राप्ति के हस्ताक्षर कराकर दे दी जाएं। (नोट: आपत्ति के साथ अपने फोटोयुक्त परिचय-पत्र की फोटो प्रति लगाना अनिवार्य होगा)।
दिनांक 15-2-2013 :: (समय दोपहर 3:00 बजे से सांय 5 बजे तक) आपत्तियों पर सुनवाई तथा निस्तारण (द्वारा चुनाव अधिकारी)
स्थान: जैन धर्मशाला, तीर्थकर महावीर मार्ग, रेलवे रोड, मेरठ शहर।
दिनांक 18-2-2013 :: संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन (जैन धर्मशाला रेलवे रोड, मेरठ) द्वारा मैनेजर Rs. 200/- देकर मतदाता सूची प्राप्त की जा सकती है।
दिनांक 24.2.2013 :: नामांकन (समय प्रातः 10 बजे से अपराहन 12:30 बजे तक)
नोट: नामांकन पत्रा उक्त समय व स्थान पर जैन धर्मशाला में चुनाव अधिकारी प्रत्याशियों से व्यक्तिगत रूप से स्वयं प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात् अपराहन 12:30 बजे से ही नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तत्पश्चात् प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 2:30 बजे कर दिया जाएगा।
नाम वापसी (समय अपराहन 3:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक)
प्रत्याशियों की अन्तिम सूची का प्रकाशन सांय 5:30 बजे।
उक्त समय व स्थान पर जैन धर्मशाला में चुनाव अधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे।
दिनाँक 3 मार्च, 2013 (रविवार) मतदान का कार्यक्रम (यदि आवश्यक हुआ तो)
मतदान प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक
स्थान: श्री ऋषभांचल तीर्थ, मोरटा, गाजियाबाद।
दिनांक: 3 मार्च, 2013 मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना आरम्भ हो जाएगी तथा मतगणना पूर्ण होने पर तुरन्त ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
नोट:
- मतदाता सूची किसी भी मतदाता द्वारा उपरोक्त कार्यक्रमानुसार जैन धर्मशाला, रेलवे रोड, मेरठ के मैनेजर से अंकन 200/- रुए अदा करने पर प्राप्त की जा सकती है।
- प्रत्याशियों के नामांकन पत्रा के फार्म 19 फरवरी, 2013 से 24 फरवरी, 2013 नामांकन के समय तक जैन धर्मशाला के मैनेजर से 500/- रुपए चुनाव शुल्क देकर प्राप्त किए जा सकेंगे। वापसी पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।
-
भारतीय जैन मिलन के विधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की धारा (7) के अन्तर्गत चुनाव में भाग लेने वाले मिलन शाखाओं के प्रतिनिधियों के लिए यह आवश्यक होगा कि वे अपने साथ मिलन शाखा के लेटर पैड पर मंत्री व अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षरों से युक्त अधिकार पत्रा साथ लेकर आए एवं सभी मतदाताओं के लिए यह आवश्यक होगा कि वे निम्न पहचान पत्रों में कोई भी एक पहचान-पत्रा साथ लेकर आएं।
(क) वोटर कार्ड, (ख) पेन कार्ड, (ग) ड्राइविंग लाईसेंस, (घ) पासपोर्ट, (च) किसी भी सरकारी विभाग द्वारा दिया गया फोटो सहित पहचान-पत्रा। -
भारतीय जैन मिलन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए वही प्रत्याशी हो सकेगा जो कम से कम किसी मिलन का 5 वर्ष तक लगातार सदस्य रहा हो एवं किसी भी मिलन में एक साल किसी महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुका हो। अन्य सभी पदाधिकारी गण के प्रत्याशी के लिए यह अनिवार्य होगा कि किसी भी मिलन शाखा का कम से कम 2 वर्ष का लगातार सदस्य रहा हो।
नोट:- उक्त के लिए नामांकन के साथ अपनी शाखा का प्रमाण-पत्र संलग्न करें। -
निम्न पदों की उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावक तथा अनुमोदक के रूप में कम से कम निम्नानुसार शाखाओं के अध्यक्ष एवं मंत्री के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त अधिकार पत्र की आवश्यकता होगी।
अध्यक्ष पद हेतु: तीन क्षेत्रों की 20 मिलन शाखाओं की।
महामंत्री (प्रशासन): तीन क्षेत्रों की 15 मिलन शाखाओं की।
महामंत्री (संगठन): तीन क्षेत्रों की 15 मिलन शाखाओं की।
अन्य पदों के लिए: तीन क्षेत्रों की 10 मिलन शाखाओं की। - इच्छुक प्रत्याशी को नामांकन के समय स्वयं उपस्थित रहकर नामांकन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
- चुनाव होने की स्थिति में मतदान स्थल पर केवल मतदाता ही पहचान-पत्र दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे।
- समस्त व्यवस्थाएं जैन मिलन गाजियाबाद के आतिथ्य में रहेंगी।
दिनांक: 7-2-2013
भवदीय
(उपचुनाव अधिकारी)
1513/ए, जैन कुंज, परशुराम हलवाई
वाली गली ब्रह्मपुरी, मेरठ
फोन: 9412200491
(चुनाव अधिकारी)
227, ठठेरवाडा, मेरठ (यू0 पी0)
फोन: 9412337845,
0121 (2519817)