Bhartiya Jain Milan's Registered Monogram

भारतीय जैन मिलन का पंजीकृत चिन्ह (मोनोग्राम)

Download Download
Download Download

भारतीय जैन मिलन के मोनोग्राम पर 24 आरे, 24 जैन तार्थंकरों से लिए गये हैं। स्वस्तिक धार्मिक चिन्ह है। यह मोनोग्राम भारतीय जैन मिलन का पंजीकृत चिन्ह है। यह मोनोग्राम मिलन शाखा द्वारा प्रत्येक स्टेशनरी एवं बैनर्स आदि पर प्रयोग किया जाना आवश्यक है।

Bhartiya Jain Milan's Slogan

भारतीय जैन मिलन का सूत्र

Satveshu Maitree सत्वेषु मैत्री

भारतीय जैन मिलन का लक्ष्य है-सत्वेषु मैत्री। इसके निम्नलिखित उद्देश्य हैं।

  • 1- जैन समाज के सामाजिक, नैतिक एवं धार्मिक उन्नयन में सक्रिय रुचि लेना।
  • 2- जैन समाज की चारों आमनाओं में बन्धुत्व, मैत्री, सहयोग एवं पारस्परिक समझ उत्पन्न कर एकता स्थापित करना।
  • 3- जैन संस्कृति, दर्शन एवं साहित्य पर सभाओं तथा विचार गोष्ठियों का आयोजन कर जैन धर्म के सिद्धान्तों का प्रचार-प्रसार करना।
  • 4- जैन युवकों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के विकास में प्रोत्साहन एवं सहायता देना।
  • 5- जैन युवकों को व्यापार, वृत्ति और संस्थाओं के चुनाव, साहित्यिक, वैज्ञानिक एवं प्राविधिक अध्ययन में परामर्श व सहयोग देना।
  • 6- आवश्यकताग्रस्त, अनाथ, वृ़़़द्ध, असमर्थ, अशक्त तथा दुर्भाग्यग्रस्त व्यक्तियों की सहायता एवं प्राणीमात्र की सेवा करना।
  • 7- मानव हित के लिए उपयोगी संस्थाऐं स्थापित करना।

Sponsored see all

To know more about advertisement, please click on advertisement title, website link or thumbnail.

No advertisements....
see all
हम नहीं दिगम्बर, श्वेताम्बर, तेरहपंथी, स्थानकवासी, हम एक पंथ के अनुयायी, हम एक देव के विश्वासी।